RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 9 जून को जिनेवा में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 जून।केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा श्रम और रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इसमें उन्होंने समावेशी विकास, लैंगिक समानता और सामाजिक संवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित गतिविधियों में 9 जून 2026 को हुई चर्चाओं और उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकों की श्रृंखला में भागीदारी के माध्यम से एक मजबूत और समन्वित राजनयिक उपस्थिति रही।
जिनेवा में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने नेपाल के युवा, श्रम और रोजगार मंत्री रामजी यादव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। नेपाल ने भारत के डिजिटल पोर्टलों की सराहना की। भारत ने इस बात पर बल दिया कि हमारी “पड़ोसी प्रथम” नीति के अंतर्गत नेपाल भारत का एक प्राथमिकता वाला साझेदार बना हुआ है। दोनों मंत्रियों ने कौशल विकास, श्रम गतिशीलता और डिजिटल प्रौद्योगिकी साझा करने के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस चर्चा में दोनों देशों के श्रमिकों के लिए अवसरों और कल्याण को बढ़ाने और दीर्घकालिक और सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और अंगोला की लोक प्रशासन, श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री टेरेसा रोड्रिग्स डियास की बैठक में श्रम एवं रोजगार, कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा एवं कार्यबल प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। दोनों मंत्रियों ने रोजगार सेवाओं, कौशल विकास, कार्यबल नियोजन एवं डिजिटल प्रशासन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। अंगोला ने भारत के डिजिटल उत्पादों की सराहना करते हुए ज्ञान साझा करने का अनुरोध किया। भारत ने अंगोला को रोजगार सेवाओं, श्रमिक पंजीकरण, नौकरियों और कौशल मिलान के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के डिजाइन, विकास और संचालन में तकनीकी सहायता एवं क्षमता निर्माण सहायता प्रदान करने की पेशकश की।
केंद्रीय मंत्री ने मॉरीशस के श्रम एवं औद्योगिक संबंध मंत्री मुहम्मद रजा कासम उतीम के साथ द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच साझा इतिहास, संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और गहरे जन-संबंधों पर आधारित घनिष्ठ और दीर्घकालिक संबंधों की सराहना की। मॉरीशस ने श्रम एवं रोजगार क्षेत्र में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के विकास में भारत द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति की प्रशंसा की। भारत ने अपनी विशेषज्ञता साझा करने की तत्परता दोहराई और डिजिटल उत्पादों के विकास में मॉरीशस को निरंतर तकनीकी सहायता का आश्वासन दिया।
शोभा करंदलाजे ने जिनेवा में फ्रांस, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और कनाडा के श्रम मंत्रियों से भी भेंट की और कौशल की पारस्परिक मान्यता एवं मांग-आधारित कौशल विकास के माध्यम से भारत से कुशल मानव शक्ति के प्रवास के लिए कानूनी मार्गों पर चर्चा की।

Related posts

जीएसटी में छूट 20 साल के गुस्से से बचने का थोथा प्रयास : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी स्व० मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ किया संवाद।

rktvnews

भोजपुर : हर हाल में 15 दिनो के भीतर हो डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य : जिला पदाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘योग कार्यशाला’ का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment