RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:गर्मी में लोगों को राहत: मधुबन पेयजलापूर्ति योजना पुनः शुरू करने की तैयारी पूरी।

मधुबन पेयजलापूर्ति योजना 30 मई से होगी शुरू मंत्री, सुदीव्य कुमार के निर्देश पर कार्य पूर्ण।
त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, मधुबन पेयजलापूर्ति योजना फिर होगी सुचारू।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )29 मई।मधुबन क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बाधित मधुबन पेयजलापूर्ति योजना को पुनः सुचारू रूप से शुरू करने की दिशा में मंत्री, सुदीव्य कुमार की पहल एवं लगातार मॉनिटरिंग रंग लाई है। उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी टीम ने युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण कर लिया है, जिसके पश्चात 30 मई से योजना को पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2, अवीक अंबाला ने बताया कि योजना के रखरखाव में एजेंसी द्वारा आवश्यक तकनीकी मानकों का सही ढंग से पालन नहीं किए जाने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। इससे मधुबन क्षेत्र के हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री, सुदीव्य कुमार ने अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति योजना की मरम्मत एवं तकनीकी सुधार करने का निर्देश दिया गया था, उक्त के आलोक में 24 अप्रैल से ही मरम्मत एवं तकनीकी सुधार का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी करते हुए खराब मशीनों, पाइपलाइन एवं तकनीकी उपकरणों की जांच कर आवश्यक सुधार किए गए। आगे अवीक अंबाला ने बताया कि योजना से संबंधित सभी तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए गए हैं तथा अब जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह संचालन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता है कि आम जनता को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इसी उद्देश्य से पूरी टीम ने लगातार मेहनत करते हुए कार्य को समय पर पूरा किया। विभाग द्वारा भविष्य में भी योजना के बेहतर रखरखाव एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

भीषण गर्मी में सरकार संवेदनशील: मुख्यमंत्री के निर्देश पर जगह-जगह प्याऊ एवं पेयजल सुविधा सुनिश्चित

गौरतलब हो कि भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री, श्री हेमंत सोरेन ने राज्यभर में आमजन को राहत उपलब्ध कराने हेतु सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि शहरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छ पेयजल एवं प्याऊ की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को गर्मी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उक्त के आलोक में उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों और विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। उपायुक्त के निर्देश के पश्चात जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अस्थायी एवं स्थायी प्याऊ केंद्र स्थापित कर लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि भीषण गर्मी के दौरान आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसी क्रम में पेयजल योजनाओं के रखरखाव, खराब पड़े जलापूर्ति तंत्र की मरम्मत तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक, दो आश्रितों के अनुकंपा नियुक्ति का अनुमोदन।

rktvnews

रायपुर : देवउठनी एकादशी पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा एवं पारंपरिक विधिविधान से हुआ तुलसी विवाह।

rktvnews

भोजपुर :एनडीए और लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मे शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

सारण : जिलाधिकारी ने लोक मामलों की सुनवाई करते हुए किया समाधान।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोपाल:डीजीपी कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला में e-Forensic 2.0 का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment