RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय का संचालन और अधिकारों की रक्षा महत्वपूर्ण : संगठन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जून।भोजपुर जिले के बामपाली स्थित ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के आरा एवं उदवंतनगर प्रखंड की संयुक्त प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. आदित्य विजय जैन तथा संचालन सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार ने किया।कार्यक्रम का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, संरक्षक राजेश राज मणि, डॉ. आदित्य विजय जैन, मनोज कुमार, शशिकला राय, शीला पाण्डेय, नीरज कुमार सिंह, अनंत कुमार सिंह एवं चंदन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में जिले के सैकड़ों निजी विद्यालयों के निदेशक एवं संचालक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय संचालन, संगठन की मजबूती तथा निजी विद्यालयों के अधिकारों की रक्षा पर विशेष बल दिया।
सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार ने ज्ञानदीप पोर्टल, यू-डायस, ई-शिक्षाकोष पोर्टल एवं अपार आईडी से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन, दस्तावेजों के संधारण, प्रोग्रेशन एवं डेटा अपडेट करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में अध्यक्षता कर रहे डॉ. आदित्य विजय जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। प्रमुख उपस्थिति में सरोज प्रकाश, मनोज कुमार सिंह, प्रीतम प्रकाश, सचिव ऋषिकेश ओझा, नरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, विकास पांडेय,मनीष कुमार सिंह,राधिका रमण सिंह, गोपाल मिश्रा, शैलेश कुमार, कार्तिक कुमार, प्रेम जी, अभिमन्यु कुमार, अभय सिंह, अनिता मिश्रा आदि रहे।

Related posts

बिहार:माँझी दलित हितैषी नहीं केवल दिखावा : राजेश निराला

rktvnews

भोजपुर:आरा शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, कूड़े के ढेर से मुक्ति व जल जमाव के स्थाई निदान जैसे ज्वलंत मुद्दों पर समयबद्ध कार्यवाही की मांग पर नगर आयुक्त से मिला भाकपा–माले का प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

समुद्रयान परियोजना का लक्ष्य गहरे समुद्री संसाधनों का अध्ययन करने के लिए तीन कर्मियों को पनडुब्‍बी में 6 किमी की गहराई तक भेजना है: किरेन रिजिजू

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त के सचिव सत्येन्द्र कुमार के सम्मान में सेवानिवृत्ति के उपरान्त विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

चतरा: नशा मुक्त समाज के लिए शिक्षक जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

इंदौर:बालिका गृह व वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण,बालिकाओं से संवाद कर विधिक उपबंधों की दी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment