RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : आग लगने से बाइक के टंकी मे ब्लास्ट! महिला समेत सात झुलसे

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 शोभी टोला मे बाइक मे आग लगने से ब्लास्ट

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 शोभी टोला मे शुक्रवार मध्य रात्रि मे रवि शंकर यादव के दरवाजे पर खङी बाइक मे आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। धू-धू कर जल रही बाइक मे लगी आग को पानी से बुझाने के दौरान बाइक की टंकी ब्लास्ट कर फट गई। जिसके चपेट में आने से महिला और पुरुष समेत सात लोग झुलस गये। झुलसे व्यक्तियों को इलाज के लिए शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। झुलसे व्यक्तियों मे रविशंकर यादव, वीरेंद्र यादव, रविन्द्र यादव, आशीष कुमार, चांदमुनी देवी, फुलकुमारी देवी तथा गुङिया देवी शामिल हैं। आग कैस लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुॅची। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सशस्त्र बलों के परिजनों के लिए लॉन्च की ‘सीयू ऑनलाइन जय जवान’ डिफेंस स्कॉलरशिप।

rktvnews

भोजपुर:बिहार दिवस समारोह 2024 के आयोजन को ले डीडीसी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : लाठी डंडे से पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या! पूर्व से चला आ रहा है विवाद।

rktvnews

बक्सर:ब्रह्मपुर महोत्सव का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:क्रिकेट बालक अंडर 17 खेल प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल पहुंचा फाइनल में।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:तुरकौलिया आदर्श थाना के नवनिर्मित भवन में थाना हुआ प्रारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment