RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:अतिक्रमण हटाने के बाद भाजपा के पूर्व महामंत्री पर जानलेवा हमला।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून।भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत छोटकी सासाराम गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। अतिक्रमण हटाए जाने से नाराज लोगों ने कथित रूप से भाजपा के पूर्व महामंत्री श्रीभगवान सिंह पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल श्रीभगवान सिंह गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव के निवासी हैं। हमले में उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक दांत भी टूट गया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण को लेकर शिकायत घायल पक्ष द्वारा ही की गई थी। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद कुछ लोग आक्रोशित हो गए और समूह बनाकर श्रीभगवान सिंह पर हमला कर दिया।गजराजगंज ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल पक्ष के बयान के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

भोजपुर:मोदी राज में बेटियां सुरक्षित नही इसलिए महिलाएं करेंगी इंडिया को वोट:मीना तिवारी

rktvnews

भोजपुर:सबके सहयोग से महाराजा कॉलेज शीघ्र ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा: प्राचार्या प्रो कनक लता कुमारी

rktvnews

बिहार: सारण:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोनपुर मेला के सफल आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्विभागीय बैठक।

rktvnews

भोजपुर : जीविका द्वारा भलुनी गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर समस्त प्रदेशवासियों को 25वें उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बक्सर:चक्की प्रखण्ड अंतर्गत अरक में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment