RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत पीड़ितों को 6 लाख 75 हजार कि सहायता राशि स्वीकृत।

हनुमानगढ/राजस्थान 01 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 30 जून को संजीव मागो, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में उनके अवकाशागार में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 एवं विधिक सहायता हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री धनपत माली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत लम्बित आवेदन तथा विधिक सहायता के तहत प्राप्त आवेदनों के अनुमोदन हेतु आवेदन पत्र समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किये गये जिन पर समिति द्वारा विचार विमर्श किया गया। समिति ने सर्वसम्मति से पीड़ित प्रतिकर के 05 आवेदनों में से 04 आवेदनों को स्वीकार करते हुए पीड़ितों के पक्ष में 675000 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की तथा एक पीडित प्रतिकर आवेदन खारिज किया। इसके अतिरिक्त निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्राप्त आवेदनों का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला कलैक्टर रूक्मणि रियार, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, राजेश शर्मा न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, धनपत माली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), दीपा शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जितेन्द्र सारस्वत अध्यक्ष बार संघ तथा उग्रसैन नैण राजकीय अधिवक्ता इत्यादि शामिल हुए।

 

Related posts

बक्सर: जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति वर्ष 2023-24 में किसानों से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक दिवसीय बैंकर्स वर्कशॉप फॉर वुमेन एंटरप्रेन्योरशिप फंड का किया गया आयोजन।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों को किया चेक वितरित।

rktvnews

कवाई थर्मल पॉवर प्लांट के विस्तरण की जनसुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

Leave a Comment