RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

सिंचाई एवं बाढ़ को लेकर जल संसाधन मंत्री ने की बैठक।

दरभंगा/बिहार 01 जुलाई। दरभंगा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में मंत्री, जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार  संजय कुमार झा की अध्यक्षता में सिंचाई एवं बाढ़ को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने सर्वप्रथम सिंचाई व्यवस्था को लेकर पश्चिमी कोशी मुख्य नहर में पानी की स्थिति के संबंध में अभियंता प्रमुख के साथ-साथ एवं संबंधित अधीक्षण अभियंता से जानकारी ली।

पश्चिमी कोशी नहर के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि वर्तमान में एक हजार क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया है। विगत वर्ष 4,200 क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया था। अपर मुख्य सचिव ने प्रतिदिन 500 क्यूसेक पानी बढ़ाने के साथ 05 दिनों में शेष 2500 क्यूसेक पानी की आपूर्ति बढ़ाने तथा सभी निकास द्वार को पटवन के लिए खोलने का निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए यही सर्वाधिक उपर्युक्त समय है। ऐसे समय में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होनी चाहिए।

मंत्री ने कहा कि दरभंगा का जलस्तर में वृद्धि करने के लिए यह सबसे अच्छा प्रयोग रहेगा, उन्होंने कहा कि दरभंगा के गिरते भू-जल स्तर को देखकर ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि अगले 05 दिनों में नहर के अंतिम कोने तक पानी पहुँचा दे। इससे जमींदारी बांध में नये निर्माण की भी जाँच हो जाएगी।

51 वर्षों के बाद जब दरभंगा के इन क्षेत्र के लोगों को पानी इस नहर से मिलेगा, तो उनमें सरकार के प्रति विश्वास जगेगा। हमारी पहली प्राथमिका खेतों में पानी पहुँचाना होना चाहिए।

बैठक में जमींदारी बाँध में अबतक किये गये कार्य एवं शेष कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई।

बाढ़ से सुरक्षा के लिए किये गये तटबंध सुरक्षा व कटाव निरोधक कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें अपर मुख्य सचिव ने कहा कि तटबंध पर जितने भी

संवेदनशील स्थल चिन्ह्ति है, वहाँ बालू एवं बैग उपलब्ध रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बैग में मिट्टी नहीं भरा जाना चाहिए, नही तो यह बाढ़ में दह जाएगा। इसके अतिरिक्त बालू आपूर्ति के लिए ट्रेक्टर एवं संवेदक चिन्ह्ति रखे जाएँ, उनके मोबाईल नम्बर रखे जाएँ, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत बालू की व्यवस्था की जा सके, सुरक्षित मजदूरों की दूरभाष सूची रखी जाए।

उन्होंने कहा कि बाँध पर गश्ती लगाने वाले मजदूरों को जैकेट, जल संसाधन विभाग अंकित टोपी, एक सिटी, छाता एवं टॉर्च उपलब्ध कराई जाए तथा उनके निरीक्षण स्थल निर्धारित एवं चिन्ह्ति होनी चाहिए, ताकि उन्हें पता रहे की कहाँ से कहाँ तक के बाँध की निगरानी की जिम्मेवारी उन पर है।

दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी जिले में विभिन्न बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल द्वारा किये जा रहे तटबंध सुरक्षा एवं कटाव निरोधक निर्माण कार्य की समीक्षा बारी-बारी से की गई तथा संबंधित अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित संवेदक को दिन-रात काम कराकर यथाशीघ्र लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए मजदूरों की संख्या में वृद्धि करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों को उनके निगरानी के लिए स्थल निर्धारित एवं चिन्ह्ति करने को कहा गया तथा दोनों बाँध के बीच की पेटी में निजी व्यक्तियों द्वारा बड़े निर्माण कराने की जानकारी दी गई।

मंत्री द्वारा इस पर विभागीय स्तर से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप निदेशक, जन सम्पर्क एन.के. गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी आपदा आलोक राज एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:उन्माद व उत्पात की ताकतों को रोकने के संकल्प के साथ का.हरी प्रसाद की 12वीं पूर्ण तिथि पर संकल्प सभा सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:जिला गंगा समिति भोजपुर नमामि गंगे के तत्वावधान में पर्यावरण पर गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:छात्र-छात्राओं एवं आम कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद हेतु “शिक्षा न्याय संवाद ” का आयोजन : मुकेश भाखर

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जिला स्तरीय अधिकारीयों के साथ जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भारत का 43वाँ विश्व धरोहर स्थल बना ‘चराईदेव मोईदाम’।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने कहा, देश के हितों की रक्षा के लिए तकनीकी रूप से उन्नत सेना का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

rktvnews

Leave a Comment