RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागमती नदी के बाए तट पर एकमी घाट से सिरनिया तक निर्मित तटबंध का जल संसाधन मंत्री ने किया निरीक्षण।

दरभंगा/बिहार 01 जुलाई।जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री, बिहार सरकार संजय कुमार झा द्वारा दरभंगा बागमती नदी के बाए तट पर एकमी घाट से सिरनिया तक निर्मित 10.5 किमी लंबे तटबंध का निरीक्षण किया तथा इसकी सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में विभागीय पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि यह तटबंध बहादुरपुर, हनुमाननगर और हायाघाट प्रखण्ड के अधीन पड़ता है। इस तटबंध के बन जाने से दरभंगा शहर के साथ-साथ उक्त तीनों प्रखण्डों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि तटबंध पर तीन एंटी फ्लड स्लूईस भी निर्मित हैं, जिससे शहरी भाग में जमा बारिश के पानी की निकासी की जाती है।
तत्पश्चात मंत्री द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चट्टी चौक होते हुए हरपट्टी तक जा रही नाला लाइनिंग कार्य का चट्टी चौक के पास स्थल निरीक्षण किया गया एवं कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अभियंता को दिया गया। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग की इस योजना से लहेरियासराय एवं आस-पास की बड़ी आबादी को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।
उक्त दोनों अवसर पर जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक 2024

rktvnews

हजारीबाग:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा जिलों में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात- शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार: मुख्यमंत्री

rktvnews

श्रम संसाधन विभाग एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा विशेष कार्य योजना के तहत सोनवर्षा प्रखंड के नरकटिया गांव को बनाया जायेगा बाल श्रम मुक्त: आदित्य चौधरी

rktvnews

Leave a Comment