
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मई ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा जितेन्द्र सिंह को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर भाजपा युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सिंह के आवास पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। प्रकाश सिंह ने बताया कि जितेंद्र सिंह लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश के विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं ।उनको प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके लंबे समय के अनुभव का लाभ पार्टी एवं संगठन को मिलेगा। कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के निलेश कुमार जैन, मुकेश सिंह, अंकित सिंह, अभिमन्यु सिंह, विक्की जी, मुन्ना जी, अनिल कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
