RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:बाघ हमले की घटना में साहसिक कार्य हेतु रेंज ऑफिसर अंजू वर्मा सम्मानित।

उमरिया /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 28 मई।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरवा टोला में 24 मई 2026 की रात्रि एक बाघ के घर में प्रवेश कर हमला करने से एक महिला की मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी पतौर सुश्री अंजू वर्मा अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुँचीं और घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाने तथा रेस्क्यू कार्य में सहयोग प्रदान किया।
घटना के दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे तथा परिस्थितियाँ अत्यंत संवेदनशील बनी हुई थीं। चुनौतीपूर्ण हालात के बीच  अंजू वर्मा ने धैर्य, साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रशासन एवं ग्रामीणों के मध्य समन्वय स्थापित किया तथा स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मौके पर मौजूद वन अमले एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए रेस्क्यू कार्य को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया।
अंजू वर्मा वर्ष 2016 बैच की रेंज ऑफिसर हैं और वर्तमान में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र में पदस्थ हैं। उनके साहसिक, संवेदनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य को देखते हुए क्षेत्र संचालक,बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा उन्हें 25 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts

सीतामढ़ी:साल में एक बार दवा के सेवन से ही फाइलेरिया उन्मूलन संभव : डॉ आरके यादव

rktvnews

जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की यूपीआई आधारित नगद निकासी सेवा।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) पर अंतर-क्षेत्रीय समन्वय समिति की अध्यक्षता की।

rktvnews

पटना:”गीता”को जीने वाले महान चिंतक कवि थे हृदय नारायण : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बागपत जनपद को मिले पहले पशु कल्याण स्वयंसेवक, ज़िलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment