RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

शाहपुर में प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई शिविर आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई शिविर का आयोजन प्रखंड परिसर स्थित जनप्रतिनिधि भवन में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जन वितरण प्रणाली, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नीरज कुमार ने सामाजिक अंकेक्षण और उसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाने, उससे जुड़ी समस्याओं का समाधान करने तथा सामाजिक अंकेक्षण से जुड़ी बातों आदि के संबंध मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जन वितरण प्रणाली आदि से संबंधित समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतू संबंधित पदाधिकारी के पास भेज दिया गया है। जन सुनवाई शिविर में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नीरज कुमार, एमओ मारकंडेय सिंह, प्रोग्राम पदाधिकारी रवि रंजन, पंकज, सुभाष कुमार, जिला संसाधन सेवी अवधेश कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की चुनाव प्रचार सामग्री मुद्रण,प्रकाशन और पेड न्यूज को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

नालंदा:माले–ऐपवा की राज्य स्तरीय जांच टीम ने किया पावापुरी दौरा

rktvnews

“अल्ट्रासाउंड” के बाद अब “अवैध नर्सिंग” होम की बारी: जिलाधिकारी

rktvnews

राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के यहाँ आयकर विभाग का छापा

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यसचिव ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की दी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर :महिला कालेज में सर्वसम्मति शिक्षक संघ का हुआ पुनर्गठन ,प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने दी बधाई

rktvnews

Leave a Comment