RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आए हुए आमजनों की समस्याओं को सभी जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में की तत्वरित समीक्षा!जनता दरबार मे सभी बीडीओ एवं सीओ भी ऑनलाइन माध्यम से थे मौजूद।

चतरा/झारखंड 01 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, सामान्य शाखा पदाधिकारी बिपिन दुबे, सिविल सर्जन डा0 श्याम नन्दन सिंह समेत सभी अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद थे तथा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।
उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं से जुड़े अवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया। समस्याओं में मुख्य रूप से पंचायत भवन सम्बन्धित, सड़क निर्माण, भूमि विवाद, आवास, मानदेय, पेयजल सम्बन्धित मामले समेत अन्य मामले शामिल है।
जनता दरबार के दौरान उपायुक्त अबु इमरान ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों व सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को लंबित अवेदनों के निष्पादन शत प्रतिशत करने तथा सभी प्राप्त मामलों को अपने अपने स्तर से तत्वरित रूप निष्पादित करने का निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार ओर शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

भोजपुर:पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन में की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “कृषि एवं ग्रामीण समृद्धि”, पर आयोजित वेबिनार को किया संबोधित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:अनराज डैम जलाशय में तैराकी, कूदना एवं बोटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

रायपुर : जनजातीय स्वतंत्रता विद्रोहों पर बने भव्य स्मारक सह-संग्रहालय जल्द लोगों के लिए होगा समर्पित।

rktvnews

क्षेत्र का सांसद नहीं जनता की आवाज हूं : सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment