RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: पूर्वी चंपारण: महापौर और नगर आयुक्त ने विभिन्न छठ घाटों के सफाई कार्यों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)23 अक्टूबर। महापौर प्रीति कुमारी,नगर निगम, मोतिहारी एवं सौरभ सुमन यादव, नगर आयुक्त,नगर निगम, मोतिहारी के द्वारा नगर निगम, मोतिहारी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न छठ घाटों के साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके तहत वृक्षा स्थान छठ घाट, एस.एन. कॉलेज छठ घाट, देवराहा बाबा छठ घाट इत्यादि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित एजेन्सी को घाट के आस-पास के क्षेत्र की सफाई, घाट में अवस्थित जलकुंभी तथा अन्य पेड-पौधे की साफ-सफाई एवं ससमय बैरिकेटिंग लगाने एवं घाट सफाई का कार्य दिपावली तक सम्पन्न करने का निदेश दिया गया। वृक्षा स्थान छठ घाट के निरीक्षण के क्रम में पथ निर्माण विभाग द्वारा छठ घाट पर कराये जा रहे कार्य को देखते हुए संबंधित विभाग से अनुरोध किया गया कि सड़क निर्माण कार्य को इस तरह से किया जाये जिससे छठ व्रतियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। एस०एन०एस० कॉलेज छठ घाट के कार्य में तेजी लाने तथा चारों तरफ बैरिकेटिंग लगाने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी छठ घाटों पर चुना ब्लिचिंग का छिड़काव करने का निदेश दिया गया। इस क्रम में आस-पास उपस्थित लोगों से भी
सफाई एवं छठ व्रतियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएँ हेतु भी विमर्श किया गया। निरीक्षण के क्रम में नगर प्रबंधक एवं एजेन्सी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:निरंतर प्रयास और नियमित अभ्यास से मिलती है सफलता : डा के एन सिन्हा

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर पत्थलगड़ा प्रखंड के चिटुवा क्षेत्र में नकली शराब बिक्री के खिलाफ चलाया गया छापामारी अभियान!छापामारी के क्रम में नकली शराब, स्टीकर व होलोग्राम किये गए जब्त।

rktvnews

पटना:रंगों के त्योहार होली मे खूब रंग बरसे।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गुजरात में देश की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली लागू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बचपन बचाओ, भविष्य संवारो” अभियान के तहत बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी।

rktvnews

Leave a Comment