RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डिग्री कालेजों में 1जुलाई से शुरू होगी कक्षा संचालन समय-सीमा में तैयारी पूर्ण करें : जिलाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई।जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ज़ूम मीटिंग के माध्यम से डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई 2026 से प्रस्तावित अस्थायी कक्षा संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्राचार्यों, कनीय अभियंताओं, उप प्रबंधक तकनीकी (BSEIDC), प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से दो दिनों के भीतर भौतिक निरीक्षण कर पूर्व से तैयार प्राक्कलन का आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण करने का निर्देश दिया। इन्होंने सभी असैनिक कार्य 15 से 20 जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि निर्धारित समय से डिग्री महाविद्यालयों में अस्थायी कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके।महाविद्यालय परिसरों तक पहुंच पथ व सभी कॉलेजों में फर्नीचर, उपस्कर, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। इन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान), संबंधित डिग्री महाविद्यालयों के प्रभारी प्राचार्य, उप प्रबंधक तकनीकी (BSEIDC), प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कनीय अभियंता तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Related posts

भारत, मालदीव ने 1,000 सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर भवन गढ़वा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बागपत:शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने ग्राम बिजरौल में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सूनी समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

इंदिरा गांधी की इमरजेंसी बनाम संघ-भाजपा का अघोषित आपातकाल।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के औचक निरीक्षण में 9 कर्मी रहे नदारद, दी कड़ी चेतावनी।

rktvnews

भोपाल:किसानों के हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई के लिये पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment