RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)27 मई।उद्योग विभाग, बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) एवं आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार (IDA) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा कुंदन कुमार द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बियाडा एवं आएडा अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं, उनकी वर्तमान प्रगति तथा भावी कार्ययोजनाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई गई।
समीक्षात्मक बैठक में बियाडा एवं आएडा की कार्यप्रणाली, प्राधिकरणों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास, निवेश प्रोत्साहन तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन, औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने, निवेशकों के लिए सुदृढ़ एवं उद्योग-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
मंत्री ने योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग सचिव के कुशल नेतृत्व में बियाडा एवं आएडा द्वारा किए जारहे विभिन्न कार्यों की सराहना की एवं कहा कि राज्य सरकार बिहार में उद्योग एवं निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है तथा निवेशकों को बेहतर सुविधाएं एवं अनुकूल औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
बैठक में निदेशक एमएसएमई अमन समीर, उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता सहित विभाग एवं प्राधिकार के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ में शिव बारात प्रसंग सुन झूम उठे दर्शक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

पटना:जरूरतमंदों की सेवा में रक्त की अहम भूमिका : चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री केन्या और मेडागास्कर का दौरा करेंगे।

rktvnews

बचपन प्यारा क्यों? जीवन कंटीला क्यों?

rktvnews

नारनौल:एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने आमजन को मत डालने के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन को किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment