RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने आमजन को मत डालने के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन को किया रवाना।

जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी मनोज कुमार

नारनौल/हरियाणा 15 दिसंबर। हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार आमजन को मत डालने के बारे में जागरूक करने के लिए आज एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी नारनौल मनोज कुमार ने लघु सचिवालय से जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि यह वैन जिला के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर आमजन को मत डालने संबंधी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता वैन 11 से 28 दिसंबर तक नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर मास्टर ट्रेनरों द्वारा आमजन को अपने मत का प्रयोग करने संबंधी प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी प्रकार 29 दिसंबर से 18 जनवरी-2024 तक नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में, 19 जनवरी से 11 फरवरी तक अटेली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा 12 फरवरी से 8 मार्च-2024 तक महेंद्रगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर आमजन को मत का प्रयोग करने संबंधी प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आम जनता को जागरूक करने के लिए प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर निर्वाचन नायब तहसीलदार विनोद तंवर सहायक नीरज कुमार, निर्वाचन कानूनगो राकेश कुमार व निर्वाचन कानूनगो पूनम मौजूद थी।

Related posts

भोजपुर:नहर का आधुनिकीकरण कर सिंचाई व्यवस्था को ठीक करने की मांग को लेअखिल भारतीय किसान महासभा का धरना।

rktvnews

इंतजार हैं तेरा…….जयश्री बिर्मि।

rktvnews

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री की चार बटालियनों को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किए।

rktvnews

दरभंगा:जिले में 4,55,425 बनाया गया आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक निजी स्कूल परिसर में एक लड़की की कथित आत्महत्या की घटना का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment