RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित! शाहपुर थाना परिसर मे हुआ आयोजन।

शाहपुर थाना परिसर मे आयोजित शांति समिति की बैठक मे उपस्थित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 मई। बकरीद पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर भोजपुर जिला के शाहपुर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने बकरीद पर्व को परम्परागत रूप से आपसी सौहार्द के वातावरण मे मनाने की अपील उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों से की। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अशांति फैलाने वालों तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने तथा अशांति फैलाने वालों पर कङी कार्रवाई की जायेगी और सख्ती से निपटा जायेगा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, वार्ड पार्षद मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, मो शहाबुद्दीन, अब्दुल बारी खां, सरपंच विनोद मिश्र, सरपंच हरेराम निराला सहित कई प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 11 मई 24

rktvnews

खैरागढ़:हरे-भरे कल का संदेश- “एक पेड़ मां के नाम 2.0” से खैरागढ़ में पर्यावरण का नया अध्याय।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए बोली लगाने के लिए मंजूरी दी।

rktvnews

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुबई में यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में ऐतिहासिक यूपीआई-यूपीयू एकीकरण का शुभारंभ किया।

rktvnews

सलमान और कैटरीना ने टाइगर 3 के ट्रेलर को अविश्वसनीय रूप से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए लोगों को धन्यवाद कहा।

rktvnews

पटना:रोगों का सही उपचार तभी संभव है जब उसकी सही जाँच हो:न्यायमूर्त्ति

rktvnews

Leave a Comment