
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई।खेल भवन सह व्यायामशाला, भोजपुर आरा में नौवीं एक दिवसीय जिला स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर वुशु प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भोजपुर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस राज, भोजपुर वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ. के. एन. सिन्हा, मुख्य संरक्षक शहीद आलिम उर्फ हनी जी, मीनू कुमारी एवं अन्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथियों के समक्ष ताऊलू एवं सांडा का आकर्षक प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के सब-जूनियर शांशोऊ वर्ग में स्वर्ण पदक विजेताओं में रौनक कुमार, मुकुंद पांडेय, शशिकांत यादव, सत्यम जय, सागर कुमार यादव, कारण कुमार, कुलदीप, प्रिंस, स्वयं शुभ, काव्य देव, अक्षिता, आराध्या, शानवी, योगया, तृषा, रश्मि, राज लक्ष्मी, आराधना एवं रिद्धिमा शामिल रहे। वहीं रजत पदक नितिक को प्राप्त हुआ।
जूनियर शांशोऊ वर्ग में पंकज नयन, मणिकांत प्रकाश, राहुल कुमार, अभी, गौरव एवं आशुतोष ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि देविक एवं प्रिंस को रजत पदक मिला।
ताऊलू बालक वर्ग में इशांत ठाकुर, कुणाल लाल, रणवीर राज, अंकुश दुबे एवं प्रिंस कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
वहीं बालिका वर्ग में रिद्धि, प्रिया सोनी, सौम्या एवं राज लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
