RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न थाना क्षेत्रों से 8 वाहन जब्त।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )22 मई।उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने किया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 8 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 2 ओवरलोड वाहन, निमियाघाट थाना क्षेत्र से 3 ओवरलोड वाहन तथा बगोदर थाना क्षेत्र से 3 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया। सभी वाहनों की जांच के दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई तथा संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सड़कों एवं पुल-पुलियों को भी भारी क्षति पहुंचती है। ऐसे वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों एवं परिवहन व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग निर्धारित मानकों एवं परिवहन नियमों का पालन करें तथा ओवरलोडिंग से बचें। प्रशासन का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी जिले के विभिन्न मार्गों एवं थाना क्षेत्रों में अचानक जांच अभियान चलाए जाएंगे। ऐसे में नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज में विजय देवनारायण साही के जन्मशती पर कविता पाठ का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर हितधारक कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

सीए दिक्षित जैन: राजस्थान की जड़ों से वैश्विक वित्तीय नेतृत्व तक!

rktvnews

झारखण्ड:मतदान में तेजी लाने के लिए चेन सिस्टम के तहत पीठासीन पदाधिकारी कराएं मतदान : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी है चन्द्रभागा नदी के चैनलाइजेशन से संबंधित बैठक में हुई शामिल।

rktvnews

बिहार : लक्ष्मण श्रीवास्तव ने बिहार वासियों को बिहार दिवस पर भेजा संदेश।

rktvnews

Leave a Comment