RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दर्द भरी मुस्कान के साथ शपथ दिलाया सभापति ने सोनू राय को।

आरा/भोजपुर (नरेंद्र सिंह)22 मई।बिहार विधान परिषद में विजयी राजद (महागठबंधन) के प्रत्याशी सोनू कुमार राय को जब सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलाया तो उनके चेहरे पर दर्द भरी मुस्कान थी।क्योंकि सभापति रहते हुए वे जदयू (NDA) प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में आरा के नगर रामलीला समिति के नामांकन सभा में बोले थे की आपलोग पूर्व एमएलसी और वर्तमान में संदेश के जदयू विधायक राधा चरण साह के पुत्र कन्हैया प्रसाद को जिताईए।इनकी जीत से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ मजबूत होंगे।वे मुस्कुरा मुस्कुरा के कहते रहें की हमारे निर्वाचन क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं और श्री प्रसाद की जीत तय है।भोजपुर सह बक्सर निकाय क्षेत्र तो हमरा एक टुकड़ा है और दोनों क्षेत्र के कुल 11 विधायक में 10 NDA के विधायक है पर मतदाताओं ने सभापति के अरमानों पर पानी फेर दिया और लगभग 400 मतों से राजद प्रत्याशी श्री राय को विजयी बना दिया। राजनीति के गलियारों में ऐसी चर्चाएं है की नामांकन सभा में पटना से आए NDA के कुनबे का भी मतदाताओं पर असर नहीं पड़ा। रहा बागी प्रत्याशी मनोज उपाध्याय की बात तो जितने मत से श्री राय की जीत हुई है उससे ज्यादा मत श्री उपाध्याय ने प्राप्त किया है।हालांकि यह उपचुनाव था लेकिन भविष्य की राजनीति का संकेत दे गया।श्री उपाध्याय को मनाने के लिए वर्तमान जदयू के मंत्री सह जगदीशपुर के विधायक लगे रहे पर वो सफल नहीं हो पाए।रणनीतिकारों का मानना है भले ही श्री प्रसाद के पक्ष में पटना से कुनबा आया था या फिर भोजपुर बक्सर के NDA गठबंधन के दमदार और असरदार विधायक सभी बेअसर साबित हो गए।
खैर वैसे देखा जाए तो संवैधानिक पद पर रहते हुए श्री प्रसाद के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए सभापति श्री सिंह ने स्पष्ट कहा था की मुझे सभा में नहीं आना चाहिए था लेकिन पार्टी और गठबंधन के कारण में नामांकन सभा में आया हूं।सभा में मुस्कुरा कर लोगो से हाथ उठवाकर विजयी माला पहनाया था।वहीं विधान परिषद में सभापति ने श्री प्रसाद की जगह राजद के विजयी प्रत्याशी सोनू राय को दर्द भरी मुस्कान के साथ शपथ दिलाया जबकि इनके दाएं बाएं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रतिपक्ष के नेता व राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव मंचासीन रहे। श्रीष्टाचार में श्री राय ने भी सभी का अभिवादन किया।तभी तो चर्चा है की मतदाताओं ने अच्छा सबक सिखाया है सत्ता पक्ष को।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा।

rktvnews

झारखण्ड:तीन दिवसीय पूर्वी क्षेत्र किसान मेले का आज हुआ समारोहपूर्वक समापन।

rktvnews

रायपुर : जिला हॉस्पिटल में स्थापित डायलिसिस सेंटर मरीजों के लिए वरदान।

rktvnews

नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता पर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित।

rktvnews

भोजपुर:चिराग जी के साथ से एनडीए को मिलेगी अधिक सीटों की सौगात:राकेश सिंह

rktvnews

Leave a Comment