RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : चिरायु योजना से संवर रहा है जीवन।

नन्ही लक्ष्मी ने कृत्रिम पैरो के सहारे से चलना किया प्रारंभ।

RKTVNEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)09 जुलाई।जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कर रही चिरायु टीम लगातार बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कसडोल की चिरायु टीम के सहयोग से ग्राम अमरूवा की 7 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी जिसका जन्म से एक पैर नहीं था उसे नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा कृत्रिम पैर लगवाया गया। बच्ची के पिता कृषक श्री हरिचन्द बरिहा बताते हैं कि लक्ष्मी का जन्म से ही बायाँ पैर नहीं है। बच्ची का जीवन इस कारण काफी कष्टपूर्ण रहा। उसे रोज़मर्रा के कामों में दिक्कक्त होती थी। गांव के ही स्कूल में वह पढ़ती है।
आम बच्चों की तरह वह खेल-कूद भी नहीं पाती। स्कूल में ही आई चिरायु टीम जिसमें डॉ अभिषेक यदु,डॉ सविता धृतलहरे, अजेंद्र ,सपना और पद्मिनी ने इस बच्ची का परीक्षण किया तथा परिवार से कृत्रिम पैर लगवाने की बात कही। कसडोल बीएमओ डॉ रवि शंकर अजगल्ले के अनुसार उक्त चिरायु टीम लगातार तीन माह तक नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से संपर्क में रही । गत 30 जून को रायपुर में आयोजित नारायण सेवा संस्थान के शिविर में बच्ची लक्ष्मी को कृत्रिम पैर लगाया गया जो निःशुल्क रहा। अपनी बच्ची की स्थिति में सुधार से परिजनों में प्रसन्नता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा के अनुसार चिरायु टीम द्वारा सतत रूप से स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया जा रहा है। इस प्रकार के किसी केस में टीम के सहयोग से बच्चों का उच्च स्थान में रेफर कर इलाज भी होता है इसके लिए किसी प्रकार का कोई धन खर्च नहीं करना पड़ता। चिरायु द्वारा कटे-फटे होंठ, जन्म जात मोतियाबिंद, टेढ़े-मेढ़े हाथ पैर, श्रवण बाधा सहित 44 प्रकार की बीमारी तथा विकृति पर कार्य किया जाता है, जिसका उपचार निःशुल्क होता है। कलेक्टर दीपक सोनी ने चिरायु टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए ऐसे केसों पर तत्काल उपचार और सहायता शुरू करने के निर्देश सभी संबंधितों को दिए हैं।

Related posts

भारत ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी का जश्न मनाया; डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक स्थायी जगह बनाया

rktvnews

सीएसआईआर-केंद्रीय कांच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्थान (सीजीसीआरआई) ने ‘‘वन वीक वन लैब’ अभियान के तहत छात्र वैज्ञानिक संपर्क कार्यक्रम समारोह आयोजित किया।

rktvnews

भोपाल:जीसीसी, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा :मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से स्मार्ट फोन का किया गया वितरण, जिसके पश्चात जिले में आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

rktvnews

हिन्दी पखवारा के ११वें दिन साहित्य सम्मेलन में मनायी गयी जयंती, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी!काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत भाजपा करेगी संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment