RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा के चंदवा से गिरिजा मोड तक चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मई।जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आरा सदर अंचल क्षेत्र अंतर्गत चंदवा से गिरिजा मोड तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी, आरा सदर द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त करते हुए अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।
अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आवश्यक नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सरकारी भूमि की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों की क्षमता विकास हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बक्सर:एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर में पटना प्रमंडल द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल अन्डर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है : मुखिया गौतम सागर

rktvnews

डीआरडीओ ने दिल्ली में सीबीआरएन व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:शहीद स्मारक के उद्घाटन और नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला कार्यक्रम मे भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह को बताया विकास पुरूष।

rktvnews

Leave a Comment