RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिले के 42 पंचायतों में सहयोग शिविर का शुभारंभ,जन-समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन सक्रिय।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई।मुख्यमंत्री की घोषणा के आलोक में भोजपुर जिला में “सबका सम्मान, जीवन आसान” के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आज दिनांक 19 मई 2026 से पंचायतवार “सहयोग शिविर” का आयोजन प्रारंभ किया गया। आज जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 42 पंचायतों में सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों के काउंटरों के माध्यम से जन-समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन, भोजपुर ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक-से-अधिक संख्या में सहयोग शिविर में पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा इस संबंध में अपने परिवार एवं परिचितों को भी जानकारी दें। प्रशासन ने कहा है कि अब आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, बल्कि अधिकारी स्वयं उनके द्वार तक पहुंचेंगे।
सहयोग शिविर के माध्यम से राशन, पेंशन, आवास, मनरेगा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित किसी भी सरकारी योजना से संबंधित शिकायत, समस्या एवं सुझाव के लिए आवेदन दिए जा सकते हैं।
ज़िलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा पंचायतवार शिविरों के आयोजन हेतु तिथिवार रोस्टर निर्धारित किया गया है। साथ ही जिला स्तर से वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए उन्हें शिविरों के सफल संचालन एवं जन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के अनुश्रवण हेतु निर्देशित किया गया है।
सहयोग शिविर स्थलों पर विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर एवं स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक सहायता भी प्रदान की जा रही है। पंचायत सरकार भवनों में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आमजनों से आवेदन एवं परिवाद पत्र प्राप्त कर रहे हैं तथा मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
ज़िलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सहयोग शिविर आयोजन तिथि से 30 दिन पूर्व से ही आयोजन स्थल पर आवेदन प्राप्त करने हेतु कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन अपनी शिकायतें पूर्व से ही दर्ज करा सकें। शिविर में प्राप्त परिवादों का निष्पादन परिवाद दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित करते हुए उसकी सूचना आवेदकों को उपलब्ध कराई जाएगी तथा उसका विवरण सहयोग पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी हेतु आमजन निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। साथ ही “सहयोग पोर्टल” sahyog.bihar.gov.in पर कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है।
ज़िलाधिकारी ने कहा कि “आपकी सरकार, आपके द्वार” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में सहयोग शिविर एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्या, शिकायत एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे तथा उनका सम्मानपूर्वक एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी पंचायत स्तर पर एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे लोगों को सुविधा होगी और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी।

Related posts

मारपीट मामले का आरोपी गया जेल।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक राज्यों में हुई अतिवृष्टि, ओला पाला का लिया संज्ञान।

rktvnews

हिमालयन बुद्धिस्ट कल्चर एसोसिएशन (HBCA) के साथ IBC ने आज बैशाख पूर्णिमा का शुभ दिन मनाया।

rktvnews

न्यायालय की फटकार और डॉक्टरों की लिखावट।

rktvnews

भोपाल:डॉ. गौरी शंकर शर्मा गौरीश चौथी बार अखिल भारतीय कला मन्दिर भोपाल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित।

rktvnews

इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु ट्रायल ।

rktvnews

Leave a Comment