RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज,आरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हेतु हुआ प्रेसवार्ता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई।जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा में आगामी 10 एवं 11 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “Sectoral Analysis of GST Reforms in India” के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में सिद्ध विजय जैन, निदेशक, जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा बताया कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा द्वारा Indian Council of Social Science Research (ICSSR), नई दिल्ली के सहयोग से तथा भोजपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, आरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी का उद्देश्य वस्तु एवं सेवा कर (GST) सुधारों के विभिन्न आर्थिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों पर पड़े प्रभावों का गहन विश्लेषण करना तथा शिक्षाविदों, उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं, कर विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के मध्य सार्थक संवाद स्थापित करना है।प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, नीति विशेषज्ञों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।संगोष्ठी के प्रमुख अतिथिगण डॉ. दिपन साहू Director, AICTE, डॉ. निरंजन प्रसाद यादव कुलसचिव, आर्यभट्ट प्रो. (डॉ.) नागेन्द्र कुमार झा डॉ. बिपिन कुमार राष्ट्रीय सचिव, विश्व हिन्दी परिषद् प्रो. वी. शन्मुगा सुन्दरम,नागेन्द्र कुमार झा ।

Related posts

भोजपुर: खेतों में पराली जलाने वालों पर जिला प्रशासन करें ठोस कार्रवाई: रघुपति यादव

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक ‘मन की बात‘ – मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर:राज्य स्थापना दिवस व धरती आबा बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर मंत्री हफीजूल हसन ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

rktvnews

राज्यपाल को ’अथाई के स्वर’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट।

rktvnews

‘सीखते हुए कमाएं’ योजना को मज़बूत और सार्थक बनाने की ज़रूरत है।

rktvnews

Leave a Comment