
आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आनंद अस्पताल में डॉ के एन सिन्हा को उनके सामाजिक योगदान के लिए बधाई देने वालों का आना-जाना लगा रहा। इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के मुख्य चिकित्सक थे डॉ के एन सिन्हा , डॉ सागर आनंद ,डॉ सत्यम आनंद द्वारा 60 से अधिक मरीजों को देखा गया एवं निशुल्क जांच कर उन्हें उपलब्ध दवाइयां भी दी गई।शिविर में ब्लड प्रेशर, मधुमेह एवं हृदय रोग के कई मरीज़ देखे गए। इसके अलावे बुखार, सर्दी खांसी, पेट खराबी के भी मरीज काफी थे । किया गया।डॉ सागर आनंद ने कहा कि मैं अपने आदर्श पुरुष डॉक्टर बी सी राय के पद जनों पर चलने का प्रयास और मेहनत करूंगा ।डॉ सत्यम आनंद ने कहा कि मुझे सम्मानित कर जनता ने और जिम्मेवारी दे,और कर्तव्य बोध कराया ,जिससे मैं और निष्ठा से गरीब एवं लाचार पीड़ित मानवता की सेवा करता रहूं। इस अवसर पर डॉ जीत शर्मा, डॉ डीएन उपाध्याय, अवकाश प्राप्त डीएसपी अविनाश कुमार, रोटरी क्लब की व डी ए भी स्कूल की शिक्षिका अनीता सिंह, लल्लू भाई दीपक, चर्च के फादर अनिल जीउत, समाजसेवी अमरदीप जय , अजीत कुमार मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी के कई सदस्य गण के साथ बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के डॉ संदीप कुमार सिन्हा, भाजपा उपाध्यक्ष ई धीरेंद्र सिंह आदि।
