RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)16 मई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी वेलफेयर के लिए राज्य में विधिक और संस्थागत व्यवस्था है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम के योजनाओं का लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार को पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति एवं उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं। जिनके विकास के लिए राज्य सरकार, प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य की नीति और बजट को गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं को जरूरतमंदों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही है।
इस दौरान ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी की ओर से अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह एवं अन्य सांसद विजय बघेल, डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी (साक्षी महाराज), विद्युत बरन महतो, रोडमल नागर, रमाशंकर विधार्थी राजभर , डॉ अशोक कुमार यादव, गिरधारी यादव, मस्तान राव यादव बीड़ा,राजेंद्र गहलोत, शुभाशीष खूंटिया, मयंककुमार नायक एवं डॉ. भीम सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान संयुक्त सचिव लोकसभा अतुल आनंद, उप सचिव लोकसभा पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली, जोनल मैनेजर पी.एन.बी अनुपम एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:महावीर मंदिर रमना के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा,राम कथा का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:एयरफोर्स विमान हादसे में शहीद अग्निवीर दानिश आलम को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

rktvnews

लखीसराय:जीविका ने किया रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

पटना:नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लद्दाखी आंदोलनकारियों पर दमन की निंदा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा, भारत ने ‘सोए हुए दानव’ के लेबल को हटा दिया है।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस के जिला कार्यालय में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment