RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर डीडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मई।बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संचालित “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान अभियान” की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपलब्ध कराए गए प्रगति प्रतिवेदन की गहन समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव से जन्मी कन्या शिशुओं एवं उनके परिवारों को पात्रता के अनुसार सभी 25 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए साथ ही प्रखंडों से प्राप्त रिपोर्ट का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ कन्या शिशुओं एवं उनके परिवारों तक समय पर पहुंचे। बैठक में आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जनरल मैनेजर डीआईसी, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य, डीआरसीसी प्रबंधक, श्रम अधीक्षक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला समन्वयक एलएसबीए, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरा ग्रामीण, जिला मिशन समन्वयक डीएचईडब्ल्यू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने चित्रगुप्त पूजा व भैयादूज की दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य – जिला जज

rktvnews

इंदौर:ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को नई गति: नेशनल हाईवे की सड़कों पर भी चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान।

rktvnews

जयपुर:जमवारामगढ़ में क्लाउड सीडिंग परीक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: हिन्दू नव वर्ष पर बोले कार्यवाह डा विमल ,संघ हिंदुत्व और प्राचीनतम संस्कृति से राष्ट्र को जोड़ता है।

rktvnews

गौ हत्या बंद होनी चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment