RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

शिक्षा विभाग के नए रोस्टर अनुसार प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित।

वैशाली/ बिहार 30 जून। अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग,बिहार सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में शिक्षा विभाग के द्वारा बनाई गई रोस्टर के अनुसार कुल 452 जांच पदाधिकारी,कर्मियों का हाजीपुर स्थित बिका संस्थान के सभागार में प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन कराया गया। इसमें उपस्थित शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों सहित अन्य विभागों के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए विद्यालयों की सतत जांच कराई जाएगी। जिला के सभी 2286 विद्यालयों में प्रत्येक विद्यालय की जांच सप्ताह में 2 दिन करायी जाएगी जिसमे शैक्षणिक व्यवस्था, एमडीएम, शिक्षक एवं छात्र की उपस्थिति सहित कुल 13 बिंदुओं पर जांच होनी है।इसके लिए प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है।यह जांच 1 जुलाई से कराई जाएगी जो 31 मार्च 2024 तक निरंतर चलती रहेगी।इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन का वातावरण निर्माण करना है।

Related posts

बागपत:रोल प्रेक्षक ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ पहुंचने के साथ गंगा विलास क्रूज द्वारा अपनी पहली यात्रा पूरी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

चतरा:सीएसआर योजनांतर्गत एम्बुलेंस एवं बाइक सेवा का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : न्यू सुपर थर्टी क्लासेस में सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वैशाली: जिलाधिकारी ने श्रम संसाधान विभाग की कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment