RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:आदिम जनजाति समुदाय समेत अन्य क्षेत्रों में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली।

हम तो मतदान शत प्रतिशत करेंगे ही अन्य मतदाता भी शत प्रतिशत करें मतदान……………..आदिम जनजाति समुदाय

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)13 मार्च।स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आज प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र में डाकिया योजना अंतर्गत राशन वितरण के साथ साथ आदिम जनजाति समुदाय(बिरहोर) के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। समुदाय के लोगो ने मतदाता शपथ लेते हुए कहा हम तो मतदान शतप्रतिशत करेगे ही अन्य मतदाता भी शत प्रतिशत मतदान करें। मयूरहंड प्रखंड के कदगांवा कला पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आज महिलाओं के बीच में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं द्वारा साइकिल रैली भी निकाली गई। इसके अलावे सभी क्षेत्रों में स्वीप कैलेंडर के तहत रंगोली, निबंध लेखन, चित्रकला, रैली, शपथ, क्विज,समेत अन्य कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं।

Related posts

भाकपा-माले के पूर्व कार्यालय सचिव का•अशोक सिंह की शवयात्रा में पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेता व विधायक शामिल हुए।

rktvnews

चतरा:ग्रामीण विकास विभाग, डीएमएफटी, जेएसएलपीएस, भूमि संरक्षण समेत अन्य की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं ने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

rktvnews

सम्पूर्ण जगत शिवमय है :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 14 करोड़ 33 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

rktvnews

गिरीडीह:इंफोग्राफिक्स के माध्यम से सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

rktvnews

Leave a Comment