RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर: पीएनबी मंडल कार्यालय में राजभाषा समापन समारोह का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27अक्टूबर। पीएनबी मंडल कार्यालय आरा में राजभाषा समापन समरोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे ने की । समारोह में उप मंडल प्रमुख आर. के. राय, मुख्य प्रबंधक शम्भु महतो, मु.प्र. आशीष कुमार, मु.प्र. एस.के सिन्हा, शस्त्र प्रमुख, मु.प्र श्री राजेश कुमार एवं मंडल कार्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। मंडल कार्यालय आरा में पूरे सितम्बर हिंदी माह का आयोजन किया गया, इस दौरान विभिन्न प्रतियोगताओं अर्थात हिंदी टाइपिंग, राजभाषा प्रश्नोत्तरी तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, वाद-विवाद, सुलेख तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। समापन समरोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मंडल प्रमुख ने हिंदी की महत्ता को स्वीकार करते हुए बैंकों में हिंदी को प्रयोग में कैसे लाया जाए इस पर अपने विचार व्यक्त किए तथा समस्त स्टाफ सदस्यों को हिंदी में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।उन्होंने आंतरिक कामकाज में हिंदी में नोटिंग-ड्राफ्टिंग को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया| वहीं मु.प्र. एस. के सिन्हा तथा मु.प्र शंभु महतो ने भी अपने व्याख्यान में हिंदी को जन-जन की भाषा कहा तथा बैंकिंग कारोबार में भाषा के महत्व को स्वीकारा।समारोह में अनुपालना विभाग से मनोज कुमार, परिचालन विभाग से सुजीत कुमार तथा ऋण विभाग से मनीष कुमार माधव ने कविता पाठ कर पूरे सभागार को आह्लादित कर दिया। तत्पश्चात नरेश प्रसाद के मधुर गायन ने समारोह में चार चाँद लगाएं। समारोह का संचालन डॉ. पूनम ने किया। अंततः आर. के. राय, उप मंडल प्रमुख के धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से आयोजन का समापन हुआ।

Related posts

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

मै कहीं जाने वाला नही ।आरा से ही लड़ूंगा चुनाव!जनता हमारे साथ है:आर के सिंह

rktvnews

भोजपुर : पटना में होने वाले कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी को ले भोजपुर राजद की बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने हरेली पर्व पर गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक।

rktvnews

राजस्थान: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 40 करोड़ की लागत का जलाशय का शिलान्यास।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका रवाना।

rktvnews

Leave a Comment