RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त ने बेंगाबाद प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)09 मई।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज बेंगाबाद प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, रजिस्टर एवं पंजियों के संधारण, उपस्थिति पंजी, लोक सेवाओं से संबंधित आवेदनों के निष्पादन तथा आमजनों को मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाते हुए पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और तन्मयता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जाति, आय एवं आवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय अंतर्गत संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, कृषि विभाग एवं जनसेवकों के कार्यों की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर योजना, कुसुम योजना से संबंधित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थिति पंजी का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी कर्मी कार्यालय आने एवं जाने का समय अनिवार्य रूप से दर्ज करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन एवं समयपालन प्रशासनिक व्यवस्था की मूल आवश्यकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
वहीं अंचल कार्यालय में कार्यरत सीआई, कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक सहित अन्य कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ किए जाएं। उन्होंने जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अंचल में नियुक्त चौकीदारों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ही ड्यूटी करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन, जवाबदेही एवं मर्यादा का पालन प्रत्येक कर्मी की जिम्मेदारी है।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह एक दिन कार्यालय से बाहर निकलकर अंचल, प्रखंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया जाना है। इसका उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा आमजनों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा कार्यालयों को अधिक जनोन्मुखी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें। जिला प्रशासन आमजनों को बेहतर, सुगम एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related posts

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 150 यूनिट रक्त संग्रहित कर रेडक्रॉस ब्लड सेंटर ने पेश किया मिशाल:चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह

rktvnews

इंदौर:उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं सैंपलिंग कार्रवाई लगातार जारी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में लगभग 760 करोड़ रूपए की लागत से गांधीनगर नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने सहयोग शिविर की तैयारीयो को ले की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अक्टूबर 24

rktvnews

खैरागढ़:प्रतिरोध के मौलिक स्वर : उपनिवेशवाद विरोधी आंदोलन में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनजातियों के योगदान पर हुआ सार्थक विमर्श

rktvnews

Leave a Comment