RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम ने सहयोग शिविर की तैयारीयो को ले की समीक्षा, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में 19 मई को प्रस्तावित “सहयोग शिविर” की तैयारियों एवं जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर ऑनलाइन ज़ूम बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में प्रतिदिन पर्यवेक्षी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित पंचायतों में प्राप्त सभी आवेदनों की स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सहयोग शिविर से पूर्व सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए तथा शिविर के दिन इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से दी जाए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पेंशन, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, म्यूटेशन, परिमार्जन, मापी, नल-जल से संबंधित समस्याएं, आपदा अनुदान राशि आदि सेवाओं में किसी भी प्रकार की लंबितता नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संबंधित पंचायतों में सभी सरकारी योजनाओं की लंबित स्थिति की लगातार निगरानी करें तथा अपने-अपने प्रखंडों में उसका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित कराएं।
जिला पदाधिकारी ने सभी वरीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन अपने प्रखंड अंतर्गत आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा करें।
जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया कि नजरी नक्शा निर्माण एवं हाउस लिस्टिंग का कार्य अगले दो दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, नगर आयुक्त भोजपुर, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:डॉ.आरके सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा के नववर्ष मिलन समारोह में हुआ दिग्गजों का जुटान।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रायपुर : बैगा परिवारों का पक्का मकान का सपना हो रहा साकार।

rktvnews

पटना:उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर आयोजित शारदीय नवरात्र के महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

सारण:आगामी लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment