RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने की प्रेस वार्ता!भाजपा द्वारा महागठबंधन के खिलाफ लगाए गए “ठग ऑफ इंडिया” के बैनरों पर जताई आपत्ति करेंगे मुकदमा।

भाजपा और आरएसएस देश की जनता का भटका रही ध्यान!2024 में हार की डर से बौखलाई भाजपा अपना रही अशोभनीय हथकंडे:आदित्य पासवान

पटना/ बिहार (अनिल सिंह) 30 जून।आज पटना के सदाकत आश्रम स्तिथ प्रदेश कांग्रेस मुख्य कार्यालय में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने भाजपा द्वारा महागठबंधन के खिलाफ देश भर में लगाए जा रहे “ठग ऑफ इंडिया” सरीखे बैनरों एवं पोस्टरों के विरोध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में मीडिया को सम्बोधित करते हुए सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने कहा की बिहार में हुई विपक्षी एकता से घबराई बीजेपी और आरएसएस के लोगों को 2024 में हार का डर सताने लगा है, ऐसे में वो कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं । पटना में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ अनर्गल और वाहियात बातें लिखी गई हैं, जो किसी भी पार्टी की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और नेताओं के खिलाफ ऐसा दुष्प्रचार किसी भी पार्टी को बर्दाश्त नहीं होगा । कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ऐसे दिगभ्रमित करने वाले पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ बिहार कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान मानहानि का केस करने जा रहे हैं साथ ही उनके खिलाफ लीगल नोटिस भेजा जा रहा है । आदित्य पासवान का कहना है कि समाज में ऐसे गलत संदेश देने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए ।

पटना में भाजपा द्वारा लगाए गए महागठबंधन के खिलाफ बैनर जिसका विरोध कर रहे प्रदेश अध्यक्ष।

उन्होंने कहा की कांग्रेस का मानना है कि बीजेपी और आरएसएस के लोग देश के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं । अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा करना इनका काम है साथ ही बीजेपी अपने स्वार्थ के लिए राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करती है । हमें अपने संविधान में निहित देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को बनाए रखने के लिए बीजेपी के ऐसे कदमों का बहुत दृढ़ता से विरोध करना होगा । आदित्य पासवान का कहना है कि भारत में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है । एक तरफ कांग्रेस भारत को जोड़ने की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी-आरएसएस ‘भारत तोड़ो’ विचारधारा पर चल रही है ।
कांग्रेस मानती है कि मोदी के शासनकाल में देश की जनता की हालत बदहाल हो चुकी है । आज देश में सभी वर्ग के लोग, छात्र, मजदूर, किसान, व्यापारी, नौकरी पेशा वाले परेशान हैं । मंहगाई चरम पर है । पेट्रोल, डीजल, गैस एवं खाद्य पदार्थों की सामग्रियों की क़ीमतें आसमान छू रही है । 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कहकर BJP सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार का इसपर कोई ध्यान नहीं है । बीते 75 सालों में बेरोजगारी की ऐसी भयावह स्थिति कभी सामने नहीं आई । साथ ही लुढ़कते रुपए के बीच विदेशी कर्ज बढ़कर 620 अरब डॉलर तक पहुंच गया है । मोदी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में अकेले 85 लाख करोड़ का कर्ज लिया है और जनता के सामने सिर्फ जुमलेबाजी और साम्प्रदायिकता का अध्याय प्रस्तुत किया हैं। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ सेवादल बिहार सलाहकार समिति के अध्यक्ष राज किशोर सिंह,कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश संयुक्त सचिव वरुणाश जयदेव,प्रदेश महासचिव जयंत सिंह, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के मधुबनी जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सांख्यिकी सलाहकार ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:मखान स्वाद मिथिला का स्टॉल का हुआ शुभारंभ,डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जमशेदपुर कोषागार का किया निरीक्षण, यांत्रिकी विभागों को पिछले 5 वर्षों के आवंटन- निकासी मिलान के निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 फ़रवरी 25

rktvnews

भोजपुर : जनहित परिवार ने स्वर्गीय बीगन प्रसाद की स्मृति में कवि गोष्ठी का किया आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में स्वदेशी खेल का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment