RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डीआरडीओ ने दिल्ली में सीबीआरएन व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 मई।रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आज दिल्ली के बुराड़ी मैदान में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (सीबीआरएन) क्षेत्र प्रशिक्षण और प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत उपस्थित थे। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपात स्थितियों के लिए तैयारियों को और अधिक मजबूत करना है।
यह प्रशिक्षण और प्रदर्शन केंद्र एक अद्वितीय डीआरडीओ-सीबीआरएन -उत्कृष्टता केंद्र होगा, जिसमें विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। इनमें समर्पित रेडियोलॉजिकल और परमाणु परीक्षण स्थल सुविधा और भारी आयन अनुसंधान सुविधा के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया और वास्तविक समय में क्षेत्र प्रतिक्रिया इकाइयाँ शामिल हैं।
यह केंद्र नाभिकीय औषधि तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान (इनमास) के अंतर्गत आगामी ‘सीबीआरएन उत्कृष्टता केंद्र’ का एक हिस्सा है। यह रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और सीबीआरएन आपातकालीन तैयारियों एवं संकट प्रतिक्रिया में शामिल विभिन्न अन्य एजेंसियों के कर्मियों के प्रभावी प्रशिक्षण के लिए समर्पित है। यह प्रशिक्षण और कार्यशालाओं के माध्यम से, इनमास विशेषज्ञों की अगली पीढ़ी को आगे बढ़कर कार्य करने के लिए तैयार करेगा, साथ ही नवीनतम तकनीकों और प्रौद्योगिकियों को शामिल करके क्षमताओं का संवर्धन सुनिश्चित करेगा।
समारोह में महानिदेशक (सैनिक सहायता प्रणाली) डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह, महानिदेशक (उत्पादन समन्वय एवं सेवा संपर्क) डॉ. चंद्रिका कौशिक, महानिदेशक (संसाधन एवं प्रबंधन) डॉ. रवींद्र सिंह और कॉर्पोरेट निदेशकों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति और वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम और एसपी ने किया राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज,ककीला का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु पवन ऊर्जा अपनाने में शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य बने

rktvnews

रोटरी क्लब आरा द्वारा शगुन फूड प्रोडक्ट गीधा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

चतरा:पुलिस अधीक्षक व अपर समाहर्त्ता के द्वारा राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक की गई।

rktvnews

Leave a Comment