RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एस.बी. कॉलेज परिसर में मनाई गई कार्ल मार्क्स की जयंती।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)05 मई।आज एस.बी. कॉलेज, आरा के परिसर में महान क्रांतिकारी दार्शनिक कार्ल मार्क्स की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने मार्क्स के राजनीतिक सिद्धांतों और वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कॉलेज सचिव साहिल अरोरा ने कहा कि मार्क्स ने केवल दुनिया की व्याख्या नहीं की, बल्कि इसे बदलने का रास्ता भी दिखाया। उन्होंने समाज में व्याप्त वर्ग-संघर्ष को खत्म कर एक शोषणमुक्त समाज की स्थापना का जो सपना देखा था, वह आज भी छात्र-युवा राजनीति का मूल आधार है।
आइसा भोजपुर के जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने राजनीतिक दृष्टिकोण रखते हुए कहा, “मार्क्स का सिद्धांत सिखाता है कि सत्ता और संसाधनों पर चंद लोगों का नहीं, बल्कि मेहनतकश जनता का अधिकार होना चाहिए। आज के दौर में बढ़ती आर्थिक असमानता और निजीकरण के खिलाफ लड़ाई को मज़बूत करने के लिए मार्क्सवादी विचारधारा सबसे बड़ा हथियार है।
“जिला सह सचिव सुधीर कुमार ने साझा तौर पर कहा कि शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों की गोलबंदी ही असली ‘वर्ग चेतना’ है।इस अवसर पर महिला नेत्री वर्षा कुमारी और हांशिका ओझा ने भी विचार रखे।
मौके पर जिला सह सचिव – रौशन कुशवाहा, चन्दन दास, विवेक कुमार, जिला उप अध्यक्ष – सागर पासवान,
महिला नेत्री – वर्षा कुमारी जय श्री, निशा, खुशी, मनीष , पवन , गोलू, राहुल, नवीन सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:नेमावर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का किया जाएगा जिर्णोद्धार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता परिचय-पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

रायपुर : माइनिंग डंप में हरित क्रांति- कोरबा गांधीसागर डंप क्षेत्र में सफल वृक्षारोपण : एसईसीएल और वन विकास निगम की संयुक्त पर्यावरणीय पहल।

rktvnews

बेंगलुरु में आयोजित संवाद 2023 ने समकालीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) नीतिगत मुद्दों पर विस्तारित हितधारक चर्चा की सुविधा प्रदान की।

rktvnews

बागपत:ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं की जिलाधिकारी ने की कड़ी समीक्षा। सचिवों को किया सचेत।

rktvnews

Leave a Comment