RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीडीसी ने बिलौटी मे किया स्थल निरीक्षण! जवइनिया के कटाव पीङितों को आवंटित जमीन के वस्तु स्थिति की ली जानकारी।

डीडीसी भोजपुर गुंजन सिंह ने शाहपुर के बिलौटी मे स्थल निरीक्षण किया तथा लोगों से बातचीत की

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 मई। डीडीसी भोजपुर, गुंजन सिंह ने भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत मे जवइनिया गाँव के बाढ़ पीड़ितों को दिए गए जमीन का स्थल निरीक्षण किया। विदित हो कि जवइनिया गाँव मे गंगा के कटाव से प्रभावित लोगों को रहने के लिए जमीन बिलौटी पंचायत मे आवंटित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अब तक 165 प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 1.20 लाख रूपया गृह क्षति की सहायता राशि प्रदान की गई है। 74 भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा भी उपलब्ध कराया गया है। वहीं बिलौटी पंचायत मे चिह्नित भूमि पर टाउनशिप निर्माण कार्य की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है जिससे जवइनिया गाँव के कटाव प्रभावित परिवारों को स्थाई पुनर्वास का मार्ग प्रशस्त हो सके। उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने बिलौटी पंचायत मे आवंटित जमीन का स्थल निरीक्षण कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, डीआरडीए के डायरेक्टर लोक प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह, अंचल अधिकारी आनंद प्रकाश सहित बड़ी संख्या मे लाभार्थी एवं लोग उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:पेरिस ओलंपिक 2024 में अमन सेहरावत को कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

मोबाइल वेटनरी इकाइयों का लोकार्पण,पशुधन को मिलेगी त्वरित उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाएं।

rktvnews

हल्द्वानी:केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:साइबर अपराधियों ने आनंद मोहन सिन्हा के खाता से उड़ाये 2.35 लाख रुपए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 जनवरी 25

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी ने बगहा अनुमंडल अंतर्गत चम्पारण तटबंध एवं पी पी तटबंध का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment