RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)02 मई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन शाखा, चतरा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने डेमोग्राफिक डेटा की सम्यक प्रविष्टि (सेमुलर एंट्री) की स्थिति का आकलन किया। जिन प्रखंडों में कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, वहां के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य समयबद्ध एवं शुद्धता के साथ पूर्ण होना चाहिए।
उपायुक्त ने जिले के मतदाताओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी ली तथा डेटा की गुणवत्ता एवं अद्यतन स्थिति पर विशेष जोर दिया।
बैठक में प्रस्तावित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रारंभ होने से पूर्व वर्ष 2003 के मतदाताओं के मैपिंग कार्य की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में यह कार्य लगभग 79 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इस पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र 95 प्रतिशत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

NETFLIX के सीईओ टेड सारंडोस ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के साथ किया लंच।

rktvnews

भोजपुर:समय पर बिजली बिल का भुगतान कर उपभोक्ता निभाएँ अपनी जिम्मेदारी : SBPDCL

rktvnews

भोजपुर के जगदीशपुर में निकली गई भव्य शोभा यात्रा कई प्रखंडों की झांकियां हुई शामिल।

rktvnews

भोजपुर:तर्कशास्त्र के महत्व पर आयोजित हुआ आलेख प्रतियोगिता!तर्कशास्त्र अनुमान के वैध नियमों का व्यवस्थित अध्ययन है: प्रो मीना कुमारी

rktvnews

डेयरी व्यवसाय अपनाकर छाया दीदी बन गई लखपति।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 जुलाई 25

rktvnews

Leave a Comment