RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीके एसयू द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नही करने पर राजभवन सख्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मई।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सवालों के घेरे में है। विश्वविद्यालय द्वारा 23 करोड़ 87 लाख रुपये के उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) अब तक जमा नहीं किए जाने पर राजभवन ने कड़ा रुख अपनाया है।राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लंबित उपयोगिता प्रमाणपत्रों को लेकर कुलपति और कुलसचिव सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 के बीच विश्वविद्यालय को विभिन्न मदों में आवंटित राशि के खर्च का हिसाब अब तक प्रस्तुत नहीं किया गया है जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।जल्द ही उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किए गए, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई, यहां तक कि एफआईआर दर्ज करने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। इस तरह के रिपोर्ट अन्य विश्वविद्यालय से प्राप्त हुए हैं जो विश्वविद्यालय के गलत कार्य शैली की ओर इंगित कर रहे हैं।

Related posts

भोजपुर: जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:दूसरा अंडर-19 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 कुल्लू मनाली में , बिहार गर्ल्स बनी उपविजेता।

rktvnews

हाँ भाई हाँ मूझे वोट देना है… डॉ रवि कुमार

rktvnews

छत्तीसगढ़ : डबरी निर्माण से संवरी किस्मत: बहुफसली खेती और मछली पालन से बढ़ी आय।

rktvnews

भोजपुर : एसपी श्री राज व पद्मश्री डा भीम सिंह ने किया स्वास्थ्य सह नेत्र जाॅच शिविर का उदघाटन! लोगों के स्वास्थ्य की हुई जाँच।

rktvnews

लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment