RK TV News
खबरें
Breaking News

पैर से लाचार युवक को डा अनिल सुलभ ने दी बैसाखी।

RKTV NEWS/शिवहर(बिहार )01 मई। सुप्रसिद्ध साहित्यकार और समाजसेवी डा अनिल सुलभ ने शुक्रवार को ज़िले के पिपराही बाज़ार थाना अंतर्गत अम्बा ओझा टोला गाँव में, पैर से लाचार युवक राजू ठाकुर को बैसाखी देकर पुनर्वासित किया। यह बैसाखी डा सुलभ के पटना स्थित इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च, बेउर की ओर से प्रदान किया गया था।

इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त समारोह को संबोधित करते हुए डा सुलभ ने कहा कि पटना स्थित उनके संस्थान में गूँगे-बहरों और सुनने-बोलने से संबंधित सभी बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। हकलाने-तुतलाने आदि बीमारियाँ पूरी तरह से ठीक की जा सकती हैं। नवजात-शिशुओं की जाँच कर के भी बताया जा सकता है कि शिशु सुन सकता है अथवा नहीं। जाँच के बाद उसे श्रवण-यंत्र लगाकार सुनने योग्य बनाया जा सकता है। बच्चा जब सुनने लगेगा तो बोलने भी लगेगा। वास्तव में जो जन्म-जात बहरे होते हैं, वही गूँगे हो जाते हैं। जिसने जीवन में कोई ध्वनि सुनी ही नहीं, वह भला कैसे बोल सकता है? बोलने के लिए सुनना आवश्यक है। और आज यह सब संभव है। अन्य तरह की विकलांगता का भी उनके संस्थान में उपचार होता है।

इस अवसर पर, शिक्षाविद विद्यापति झा, पारसनाथ मिश्र, रणजीत मिश्र, अमरनाथ झा, विकास झा ‘धिराज’, अरुण कुमार झा, सुनील कुमार झा, मनोज कुमार झा, जीतेश चौधरी, विक्रम झा आदि प्रबुद्धजन आदि उपस्थित थे।

Related posts

जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद्रवंशी ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

ट्रम्प की जीत के भारत के लिए मायने।

rktvnews

बक्सर:डी. के.कॉलेज, डुमरांव में प्रथम महिला प्रचार्या के पदभार ग्रहण करने से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल।

rktvnews

उज्जैन:यात्री तय शुल्क अनुसार प्री पैड बूथ से ऑटो की कर सकेंगे बुकिंग, 3 प्री पैड बूथ प्रारंभ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए कई आपदा शमन और क्षमता निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कोतरे बसंतपुर पंचमों कोल परियोजना से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment