RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:आरा में दिवंगत गायत्री सहाय की पुस्तक का विमोचन, साहित्यिक जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 अप्रैल।आज जनहित परिवार भोजपुर के शीतल टोला,आरा स्थित कार्यालय मेंजनहित परिवार रजत जयंती प्रकाशन श्रृंखला-19 के तहत प्रकाशित ” दिवंगत गायत्री सहाय की 25 श्रेष्ठ गज़लें ” नमक पुस्तक का विमोचन साहित्यकार जगत नंदन सहाय ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ममता मिश्रा ने की, जबकि पुस्तक का विमोचन गायत्री सहाय के पति जगत् नंदन सहाय द्वारा संपन्न हुआ. आयोजन का माहौल भावुकता और साहित्यिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जहां उपस्थित सभी सदस्यों ने गायत्री सहाय के व्यक्तित्व एवं उनके साहित्यिक योगदान को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया.
गायत्री सहाय के गजलों पर उपस्थित साहित्यकारों ने अपने-अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि गायत्री सहाय की रचनाएं संवेदनाओं की गहराई और सामाजिक सरोकारों की सशक्त अभिव्यक्ति हैं, जो पाठकों के हृदय को स्पर्श करती हैं. उनकी ग़ज़लों में जीवन के विविध रंग और मानवीय भावनाओं का सजीव चित्रण मिलता है.
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत गायत्री सहाय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहित्य को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर डॉ रेणु मिश्रा , श्रीप्रकाश ओझा, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. शीलभद्र , अनिल राज, कुमार अजय सिंह, कमलेश सिंह, सारिका, अगम कुमार पांडे, विजय चंद्र पाठक , शरद सिंह आदि प्रमुख थे। आगत अतिथियों का स्वागत संस्था के सचिव नंद किशोर सिंह कमल तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता अरविंद सिंह ने किया। मंच का संचालन अतुल प्रकाश ने किया। सभा के समापन के पूर्व जनहित परिवार के पुस्तकालय में चार वेदों (आठ खंड) पुस्तक की स्थापना की गई।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री 16 फरवरी को दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

rktvnews

संचार मंत्री l अश्विनी वैष्णव ने डाक विभाग में कार्यरत 2.56 लाख ग्रामीण डाक सेवकों के लिए वित्तीय उन्नयन योजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:जितने संसारिक कार्यों मे फसेंगे उतनी ही ईश्वर से दूर होते जाते है : प्रेममूर्ति प्रदीप जी महाराज

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के तहत कैंपस एंबेसडर एवं स्वयंसेवकों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनें उमंग चंद्रवंशी ,बोले विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना उद्देश्य।

rktvnews

Leave a Comment