RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: सोनू राय ने राजद सुप्रीमो का लिया आशीर्वाद,बोले सामाजिक न्याय के संकल्प को बनाएंगे मजबूत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अप्रैल।स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-बक्सर से इंडिया गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सोनू राय ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संघर्षों से भरा जीवन तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण से नई ऊर्जा प्राप्त होती है तथा जनहित में कार्य करने का संकल्प और अधिक मजबूत होता है। इन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समता और सर्वांगीण विकास के जो विचार लालू जी ने स्थापित किए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुँचाना और धरातल पर साकार करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस मुलाकात के बाद उनका संकल्प और भी दृढ़ हुआ है कि वे क्षेत्र के विकास और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। इस दौरान राजद प्रवक्ता आलोक रंजन भी मौजूद रहे और उन्होंने भी इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि लालू जी का मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत है।

Related posts

महंगाई राहत कैंप- एक ही छत के नीचे मिल रहा बचत-राहत-बढ़त का तिहरा लाभ।

rktvnews

भोजपुर:योग संयमित उपभोग, संतुलित जीवनशैली और जैव विविधता के प्रति सम्मान : बबली राजपूत

rktvnews

सहारा इंडिया के सभी खाताधारकों को उनके मूल – धन को सूद सहित वापस करो: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा की पंचायतों के क्लस्टर योजना की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

गाजीपुर: इंटरनेशनल सेमिनार में महाकवि डॉ० ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी का हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

11 मार्च दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment