RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:कलेक्टर कार्यालय में लगा हर्बल कलर, उपले और गेहूं की बाली का स्टॉल।

ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों की अनूठी पहल, सुरक्षित होली का संदेश।

कलेक्टर वर्मा ने स्वयं सामग्री खरीद कर आजीविका मिशन की दीदियों को दिया प्रोत्साहन।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)2 मार्च। होली पर्व को सुरक्षित, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय परिसर में आज हर्बल रंग, उपले और गेहूं की बाली का विशेष स्टॉल लगाया गया। यह स्टॉल ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित किया गया, जिसमें प्राकृतिक सामग्री से तैयार किए गए हर्बल गुलाल और पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस केन्द्र को नागरिकों को बेहतर प्रतिसाद मिला।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्टॉल का अवलोकन किया तथा स्वयं हर्बल रंग और उपले खरीदकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हर्बल रंगों का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह ग्रामीण महिलाओं की आजीविका सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम भी है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन भी मौजूद थे।
ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा शहर के ग्रामीण हाट बाजार में भी ऐसे स्टॉल लगाए गये हैं, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन रासायनिक रंगों से बचते हुए हर्बल रंगों का उपयोग करें, ताकि स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहयोग कर सकते हैं।

Related posts

दरभंगा:जिला स्तरीय परामर्श समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मानव जीवन में गृहस्थ आश्रम सर्वश्रेष्ठ : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

चतरा:प्रवीण टोप्पो प्रधान सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राज्य भाषा विभाग झारखण्ड रांची एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे चतरा।

rktvnews

चित्तौड़गढ़: राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव-2025 स्थगित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीकेसी के साथ कुंभराज वृहद सिंचाई परियोजना से गुना जिले के खेत होंगे सिंचित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा :मतदान केन्द्र को किया गया अधिग्रहण : डीएम

rktvnews

Leave a Comment