RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:प्रखंड रंका की में ग्रीष्म ऋतु के मद्येनज़र पेयजल की समूचित व्यवस्था हेतु बैठक का आयोजन।

पेयजल समस्या के समाधान हेतु झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)28 अप्रैल। सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रंका शुभम बेला टोप्पो की अध्यक्षता में रंका प्रखंड में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समूचित व्यवस्था हेतु प्रखंड के सभी मुखिया, सभी पंचायत सचिव एवं कनीय अभियंता (PHED) के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। पेयजल से संबंधित समीक्षा बैठक में विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निदेश दिए गयें। ग्रीष्म ऋतु में प्रखंड रंका अंतर्गत पेयजल व्यवस्था संबंधित समस्या को बैठक में चर्चा किया गया एवं सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को निदेशित किया गया कि अपने पंचायत में झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। झार जल पोर्टल का टोल फ्री नंबर 1800-3456-502 एवं मोबाइल ऐप को प्रचार प्रसार करने हेतु सभी मुखिया/पंचायत सचिव को निदेशित किया गया। सभी पंचायतों में पेयजल से संबंधित शिकायत पंजी खोलने हेतु सभी मुखिया/पंचायत सचिव को निदेशित किया गया। सभी मुखिया/पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि जो चापाकल जिसका रड एवं पाइप खराब है, जो चापाकल सूख गया है एवं जिसका बोर धंस गया है उसकी सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

Related posts

भोजपुर:श्री महादेव ज्ञान सॉल्यूशंस फाउंडेशन द्वारा तकनीकी शिक्षा पर दिया गया जोर।

rktvnews

बिहार: गोपालगंज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश: राज्यपाल ने बच्चों संग मनाया जन्म दिन।

rktvnews

06 सितंबर को भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य पीरो में।

rktvnews

एनएचपीसी को ‘द इकोनॉमिक टाइम्स एचआर वर्ल्ड एक्सेप्शनल एम्प्लॉई एक्सपीरियंस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के बरीसवन दलित बस्ती पर हुए सामंती हिंसा और पूर्व सैनिक की पत्नी मीना देवी की हत्या के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में निकाला प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

Leave a Comment