RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया समाहरणालय स्थित दीदी कैफे का निरीक्षण।

खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बिना संचालित किया जा रहा था कैंटीन।
किचेन एवं स्टोर में साफ-सफाई की पाई गई कमी, एक्सपायर्ड सतू का किया जा रहा था उपयोग।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)28 अप्रैल। सोमवार को उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, गढ़वा दीप श्री के द्वारा नया समाहरणालय स्थित JSLPS अंतर्गत संचालित पलाश आजीविका दीदी कैफ़े का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम मे पाया गया कि संबंधित कैंटीन बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही कैंटीन के किचेन एवं स्टोर रूम में साफ-सफाई की कमी पाई गई। वहीं जालान कंपनी का एक्सपायर्ड सत्तू का उपयोग किया जा रहा था, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस दौरान जाँच के क्रम में ही बिसलेरी ब्रांड का डुप्लीकेट पानी का बोतल अधिक मात्रा में पाया गया, जिसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया। कैंटीन संचालक द्वारा खाद्य सुरक्षा से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। फलस्वरूप संबंधित को लाइसेंस प्राप्त करने एवं खाद्य सुरक्षा के अन्य मानकों को पालन करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। 7 दिनों के अंदर सभी मानकों का पालन करते हुए खाद्य सुरक्षा कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इस निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा विभाग से विवेक तिवारी एवं संतोष कुमार उपस्थित थें।

Related posts

एसएफआईओ ने हैदराबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को नोटबंदी के दौरान उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 जून 25

rktvnews

छत्तीसगढ़ : रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश।

rktvnews

कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन और ढुलाई पिछले वित्त वर्ष की तुलना में अधिक; जनवरी में उत्पादन 19 मीट्रिक टन पार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी में डोकरा आर्ट कारीगरों से किया संवाद, बाजार से जोड़ने, तकनीकी एवं अन्य आवश्यक सहयोग हेतु किया आश्वस्त।

rktvnews

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment