RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : एनडीए प्रत्याशी के चुनाव की तैयारी हेतू प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित! शाहपुर मे हुआ कार्यक्रम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अप्रैल। स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर सह बक्सर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष मे चुनाव तैयारी हेतू प्रखंड स्तरीय बैठक भोजपुर जिला के शाहपुर मे पश्चिम पोखरा के समीप त्रिलोकी कम्पलेक्स मे आयोजित की गई। बैठक मे एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को समर्थन देने तथा उन्हें जिताने की अपील की गई। इस अवसर पर संदेश विधायक राधाचरण साह ने कहा कि मान, सम्मान, हक और अधिकार की लड़ाई के लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहता हूँ। इस अवसर पर प्रत्याशी कन्हैया कुमार, जिला पार्षद गंगाधर पांडे, नगर भाजपा अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, मुखिया मनोज ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि अखिल सिंह, लालू डेरा मुखिया श्याम कुमार साह, देवमलपुर बहुदरी पंचायत प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम, त्रिभुवन सिंह, बंटी पांडे, पुतुल साह उर्फ गेल्हा, लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, उज्जवल सिंह, तेज नारायण सिंह, रमाशंकर सिंह, संजय चौधरी, सुरेश राय, आकाश कुमार, ठाकुर प्रसाद, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मुकेश सिंह, सुनील साह सहित बङी संख्या मे लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दशरथ पासवान तथा संचालन नगर भाजपा अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे ने किया।

Related posts

उज्जैन:कलेक्टर ने सूक्ष्म उद्योगों के स्थापना के लिए 5 करोड़ 21 लाख लागत के 45 प्रस्तावों का किया अनुमोदन।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:खो-खो बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता 2024 के दूसरे दिन का खेल हुआ संपन्न।

rktvnews

धार्मिक पर्व एवं त्यौहार एकता के सूत्र में पिरोने का करते हैं कार्य – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से BHISHM थिंक टैंक के सदस्यों ने की भेंट।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया, भारत एक वैश्विक पर्यटन स्थल है; यहां सभी मौसमों के लिए पर्यटन उपलब्ध है।

rktvnews

राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला:मुख्यमंत्री ने 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment