RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सम्राट चौधरी की सरकार में अपराधी बेलगाम : अभ्युदय

तुलसी छपरा निवासी शिक्षक नीरज कुमार पाल के परिजनों से मिली माले नेताओं की टीम!

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।बड़हरा प्रखंड के तुलसी छपरा गांव के निवासी नीरज कुमार पाल की कल सुबह अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी!आज भाकपा-माले नेताओं की टीम जिसमें प्रखंड सचिव नंदजी,प्रखंड कमेटी सदस्य संतोष कुमार,पंचायत सचिव शिवदास राम उनके घर जाकर पूरी घटना की जानकारी ली! बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनते ही भोजपुर में बढ़ते अपराध पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि कल शिक्षक नीरज कुमार पाल अहले सुबह टहलने निकले थे इस दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर बर्बाद तरीके से हत्या कर दी इस हत्या की निंदा करते हुए माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि जब से बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनी है तब से अपराधी बेलगाम हो गए हैं अभी हाल के दिनों में अगियांव प्रखंड के पवार गांव में 17 अप्रैल को शिवलखन पासवान की बर्बर तरीके से हत्या कर अपराधियों ने पेड़ पर लटका दिया था!इसके बाद चरपोखरी के नगरी में सरपंच दुर्गावती देवी के पति मनोज कुमार शर्मा एवं भोला पासवान को गोली मारकर घायल कर दिया जिसमें मनोज कुमार शर्मा का ईलाज आज भी सदर अस्पताल में चल रहा है!
माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि सम्राट चौधरी की सरकार में बिहार के राजनीतिक मानचित्र अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान चढ़ गया है और अपराधी खुलेआम लोगों की हत्या कर घुम रहें और सम्राट चौधरी की सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है!
माले नेता अभ्युदय ने कहा कि भोजपुर में बढ़ते अपराध पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भाकपा-माले आगे आने वाले दिनों में अपराध के खिलाफ तीखा आंदोलन खड़ा करेगा!
आगे भाकपा-माले ने शिक्षक नीरज कुमार पाल हत्याकांड का स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने व उनके परिजनों को मुआवजा देने एवं उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है!

Related posts

तमिलनाडु:नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत में बकायेदारों के खिलाफ प्रशासन ने शुरू किया अभियान: लाखों की वसूली, एक गिरफ्तार।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीएम और नगर आयुक्त ने किया पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:केन्द्रीय बजट में बिहार के महत्व सहित सभी वर्गो के लिए संतुलित बजट बताते हुए पर भाजपा नेताओं नें की प्रेस वार्ता।

rktvnews

जयपुर:कृषि मंत्री ने सीकर में खाद एवं बीज फैक्ट्री के गोदाम पर की औचक कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment