RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:डीआईजी से गढ़वा एसपी ने की शिष्टाचार मुलाकात।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)24 अप्रैल।पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल से आज गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
डीआईजी किशोर कौशल ने गढ़वा जिले में विधि- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर सतर्क एवं सक्रिय रहने की सलाह दी। उन्होंने संगठित अपराध, नक्सली गतिविधियों, असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही, अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने तथा पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
डीआईजी ने कहा कि आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना है। इसके लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जिले में चल रही विधि-व्यवस्था की स्थिति, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे अभियानों तथा अपराध नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी डीआईजी को दी। उन्होंने निर्देशों का पालन करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने का भरोसा दिया।

Related posts

म्यूनिख मंसूबा : भेड़िये ने दिया गिद्धभोज का न्यौता

rktvnews

दरभंगा:चापाकल मरम्मत्ति हेतु करें सम्पर्क दलों से संपर्क।

rktvnews

25 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक

rktvnews

जितिया व्रत : धर्मदेव सिंह

rktvnews

आध्यात्म प्राप्ति का सशक्त माध्यम है भागवत: आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

अरविंद श्रीवास्तव ने वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव पद का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment