RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जन वितरण प्रणाली दुकानों का हुआ व्यापक निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अप्रैल।जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को जिले के 225 जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करना एवं वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाना था।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा दुकानों में उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर, मूल्य सूची तथा पॉश मशीन के संचालन की गहन जांच की गई। साथ ही लाभुकों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं किसी प्रकार की शिकायत के संबंध में जानकारी ली गई।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान गोवा के पहले स्थापना दिवस पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

भोजपुर:फार्मर रजिस्ट्रेशन, जनगणना 2027 एवं सहयोग शिविर की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में एफसीवी तंबाकू उत्पादकों के लिए ब्याज मुक्त ऋण की स्वीकृति दी।

rktvnews

गढवा जिला फुटबाल संघ के द्वारा रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में अंतर जिला प्रतियोगिता के सेमी फाइनल का मैच बोकारो एवं रांची टीम के बीच खेला गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल से मिले प्रोबेशनर आई.पी.एस. अधिकारी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

Leave a Comment