RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सीसीटीवी एवं सुरक्षा व्यवस्था की जांच।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)15 अप्रैल।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस में सुरक्षित निर्वाचन सामग्रियों के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अभिलेखों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्यरत रहें तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्रियों का सुरक्षित एवं व्यवस्थित भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, कार्यालय कर्मी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : डबल इंजन की सरकार मे बिहार का तेजी से हो रहा विकास : मंत्री संतोष सिंह

rktvnews

रक्षा बंधन सिर्फ रक्षा ही नही आपसी सद्भाव का भी प्रतीक हैं: डॉ जितेंद्र शुक्ला

rktvnews

रायपुर : मूल पदों पर वापस लौटेंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं चिकित्सकीय स्टाफ: श्याम बिहारी जायसवाल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 मई 25

rktvnews

मध्यम वर्ग के कर-बचत के सहारे अर्थव्यवस्था को खींचने की कोशिश।

rktvnews

बंगाल में “भोजपुरी गौरव सम्मान” से नवाजे गए अभिनेता एवं निर्देशक “दीप श्रेष्ठ”।

rktvnews

Leave a Comment