RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11अप्रैल।आज पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। तथा स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु ‘अभया ब्रिगेड’ द्वारा की जाने वाली गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इसके अतिरिक्त, अवैध आग्नेयास्त्रों एवं शराब की बरामदगी तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात, आयोजित पुलिस सभा में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।

Related posts

उमरिया:सफलता की कहानीः आत्मनिर्भरता की ओर सुनीता सिंह के बढ़ते कदम।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और न्यूजीलैंड के कृषि मंत्री टॉड मैकले के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:23 अक्टूबर 23

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले से समारोह का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

गाय कभी भी अनार्थिक और अनुपयोगी नही हो सकती है :स्वामी अखिलेश्वरा नंद जी गिरी

rktvnews

Leave a Comment